फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman who complained about sex racket beaten up

Kannauj News: सेक्स रैकेट की शिकायत करने वाली महिला को पीटा

Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman who complained about sex racket beaten up
गुरसहायगंज (कन्नौज)। होटल में सेक्स रैकेट चलाने की एसपी को सूचना देना शिकायतकर्ता महिला को भारी पड़ गया। नाराज होटल संचालक ने साथियों के साथ महिला को पीट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी है। इससे मोहल्ले के लोगों में आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामकृष्ण नगर में एक कंपनी का होटल काफी समय से चल रहा था। इसमें रोजाना कई लड़कियां आतीं थीं। शनिवार को होटल में एक किशोरी और युवती को जाते देखकर मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। इसकी सूचना पर एसपी अमित कुमार आनंद को मिली। इस पर कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच की। किशोरी और युवती को उसके परिजनों को बुलाकर सौंप दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में होटल संचालक व एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उनको छोड़ दिया था। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने विरोध-प्रदर्शन कर होटल को बंद किए जाने की मांग की थी, जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल को बंद किए जाने और अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ हो जाने से होटल संचालक पक्ष के लोग नाराज हो गए। छह लोगों ने सोमवार की देररात मोहल्ले के दयानंद चतुर्वेदी के घर में घुसकर उनकी पत्नी रेनू पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके से रामकृष्ण निवासी दयाशंकर अग्निहोत्री, रामशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।

उधर, घायल रेनू को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दयानंद चतुर्वेदी ने बताया कि घटना के समय वह घर से बाहर थे। होटल संचालक समर्थक छह लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। पत्नी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसने बताया कि अभी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
कोतवाल आलोक दुबे ने बताया कि दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। अभी तहरीर नहीं मिली है, आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed