फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman set fire by closing the latch of the room, death

महिला ने कमरे की कुंडी बंद कर लगाई आग, मौत

Sat, 03 Jul 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman set fire by closing the latch of the room, death
विशुनगढ़(कन्नौज)। थाना इलाके में महिला ने खुद को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर आग लगा ली। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। सौ शय्या अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विशुनगढ़ निवासी महेंद्र सिंह उर्फ मटरू मजदूरी करते हैं। शनिवार को महेंद्र के मजदूरी पर जाने के बाद पत्नी सुलोचना (36) ने बेटी शिवानी (13) और बेटे प्रियांशू (9) को खेतों में मूंगफली बीनने के लिए भेज दिया। लगभग दस बजे सुलोचना ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। इस बीच खेतों में मूंगफली की खुदाई न होने से दोनों बच्चे घर लौट आए। कमरे में आग के बीच घिरी मां को देख बच्चों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे आसपास के लोग पहुंच गए। दरवाजा तोड़कर कपड़ों में लगी आग बुझाई गई। तब तक सुलोचना काफी झुलस चुकी थीं। परिजन सौ शय्या अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

15 दिन पहले जुड़वां बच्चों को दिया था जन्म
सुलोचना ने 15 दिन पहले जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जन्म के तीन दिन बाद बेटी व लगभग सात दिन बाद बेटे की मौत हो गई थी। इनकी मौत से दंपती व्यथित थे। परिजनों के अनुसार तबसे दोनों ठीक से खाना नहीं खा रहे थे। परिजनों ने बताया कि जुड़वां बच्चों की मौत के गम में सुलोचना ने आग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वालों ने पति को पीटा
सुलोचना के आग लगा लेने की सूचना पर मायके से कानपुर देहात के ग्राम महदेवा निवासी पिता किशोरीलाल व भाई चंद्रशेखर पहुंच गए। इन्होंने घर के बाहर बैठे महेंद्र पर हमला बोल दिया। मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने महेंद्र को बचाया। महेंद्र ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस कर्मियों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। इस संबंध में मायके पक्ष के लोग कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुए। न ही थाने में शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed