फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman kills husband with lover

Kannauj News: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या

Fri, 25 Aug 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 25 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Woman kills husband with lover
सौरिख। सकरावा के मोहल्ला पठानान निवासी एक मजदूर की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। उसके बाद उसने प्रेमी को नकाब पहनाकर घर से भगा दिया। पहले तो वह पति की मौत को बीमारी से जोड़ कर बताती रही, बाद में पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात कुबूल कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरेापी युवक फरार है।
विज्ञापन


सकरावा के मोहल्ला पठानान निवासी मजदूर जावेद खां (45) की गुरुवार की रात लगभग एक बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। जमीन पर शव पड़ा हुआ मिलने के साथ ही शरीर पर चोटों के निशानों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बाद में परिजनों ने महिला से घटना के बारे में जानकारी ली तो उसकी बताई कहानी पर कुछ संदेह हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी चंदा बेगम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कुबूल कर ली। जावेद की मौत के बाद उसके बेटे रेहान, फैजान, अरमान, फरमान समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। अवैध संबंधों के शक में पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की। तब जाकर कहीं हत्याकांड से पर्दा उठ सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि महिला ने कुबूल किया है कि उसके प्रेमी ने कंबल से मुंह दबाकर जावेद की हत्या की और उसके बाद वह घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------------

वायरल वीडियो ने खोला हत्या का राज

जावेद खां की मौत के बाद मोहल्ले से एक युवक के नकब पहनकर निकलकर भागते हुए दिखा। वह एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। उसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में नकाब पहने युवक ने कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद नकाब उतार कर फेक दिया और तेज कदमों के साथ निकल गया। वीडियो के आधार पर पुलिस भी छानबीन में जुट गई।


------------

परिजनों के सामने महिला ने उगला राज

शव पोस्टमार्टम जाने के बाद एकत्र हुए रिश्तेदारों ने जावेद की पत्नी चंदा बेगम से बारीकी से पूछताछ की। कई घंटे ना-नुकुर के बाद महिला ने हत्या का राज उगलते हुए बताया कि पति फर्रुखाबाद में रहकर मजदूरी करता था। फर्रुखाबाद के ही एक युवक से एक साल पहले उसकी फोन से जान पहचान हुई थी। कई दिनों बातचीत होने के बाद युवक घर आने जाने लगा था। गुरुवार को चार बजे युवक उसके घर आया था। उसी ने पति की कंबल से मुंह दबाकर हत्या कर दी। डर की वजह से उसने युवक को नकाब पहना कर उसको घर से बाहर निकाल दिया। जिसका रिश्तेदारों ने वीडियो बनाकर पुलिस को भेज दिया। मामले का खुलासा होते ही परिजनों में महिला के प्रति आक्रोश पैदा हो गया।



----------------

महिला ने कई बार बदले बयान

मृतक जावेद की पत्नी चंदा बेगम ने कई बार बयान बदले। शव मिलने के बाद महिला ने बताया था कि रात में पति के पथरी का दर्द उठा था, जिसकी दवा लेने के लिए वह रात में ही डॉक्टर के पास गई थी। लौट कर आई तब तक पति की की मौत हो चुकी थी। पत्नी की यह बात मृतक के परिजनों के अलावा आस पड़ोस को हजम नहीं हुई। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी खंगालने के बाद मामले से पर्दा उठा।

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed