{"_id":"6301279524ec64761a1b6260","slug":"woman-fed-up-with-husband-s-harassment-drank-in-sp-office-kannauj-news-knp7137335166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति की प्रताडना से तंग महिला ने एसपी कार्यालय में पी डाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति की प्रताडना से तंग महिला ने एसपी कार्यालय में पी डाई
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी कार्यालय परिसर में डाई पी ली। पति और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। एएसपी ने आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला देविना टोला सरायमीरा निवासी वंदना दुबे शनिवार दोपहर 12 बजे डाई का पैकेट और पानी की बोतल लेकर एसपी कार्यालय परिसर पहुंच गई। यहां उसने डाई पी ली, पुलिस कर्मियों ने पकड़ने की कोशिश की, तो वह सीढ़ियों पर बैठकर हंगामा करने लगी। उसने पति संगम दुबे और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। बताया कि उसने कई बार पति के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इससे उसने आत्महत्या का फैसला लिया है।
पुलिस कर्मियों ने उसे शांत कराकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को ठीक बताया।
एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जल्द पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अगर महिला ने इससे पहले कहीं तहरीर दी है और कार्रवाई नहीं हुई, तो मामले की जांच कराई जाएगी।