फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman farmer's daughter achieved success in NEET due to struggle

संघर्ष से महिला किसान की बेटी नीट में हासिल की सफलता

Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman farmer's daughter achieved success in NEET due to struggle
तालग्राम। सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो हौसलों और संघर्ष से जूझकर उड़ान भरते है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया महिला किसान की बेटी ने। पिता की मौत के बाद मां और भाइयों की प्रेरणा से स्वाली शाक्य ने पढ़ाई कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

तालग्राम कस्बे के जेर किला निवासी महिला किसान अरुणा कुमारी शाक्य की बेटी स्वाली ने नीट (नेशनल इलिजीबिलिटी कम इंट्रेस टेस्ट) राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा 2022 पास करने में सफलता हासिल की। उन्होंने 720 में से 627 अंक प्राप्त कर देश में 10251 रैंक पर स्थान पाया है। स्वाली के पिता देशराज की वर्ष 2020 में कोरोना की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इससे घर की जिम्मेदारी मां के कंधों पर आ गई। तीन भाइयों अनुराग, अंकित और विकास के बीच वह इकलौती बहन है। उनकी कामयाबी से परिवार और रिश्तेदारों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

---------
पिता की टूटती सांसे देखकर डॉक्टर बनने का जागा जज्बा
घर में सबसे छोटी स्वाली पिता की दुलारी थी। पिता के निधनके बाद उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना देखा। भाइयों ने सपने को हकीकत में बदलने का भरोसा दिलाया, तो राह आसान लगी। मां की प्रेरणा से पढ़ाई की और सफलता मिली। अब आगे चलकर वह डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करेगी। अन्य छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि सपनों को पूरा करना मुश्किल नहीं होता है। दिन में वह छह से सात घंटे पढ़ाई करती थी। गुरुजनों से प्राप्त की प्रतियोगी परीक्षाओं को पढ़कर परीक्षा पास करने में आसानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed