{"_id":"58dff47b4f1c1b6d2663d9d2","slug":"woman-commits-death-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा करते लगी आग से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा करते लगी आग से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
माौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अंतर्गत जाफराबाद में पूजा का दीपक गिरने से महिला की मौत हो गई, आग बुझाने में पति भी झुलस गया। पति की हालत नाजुक होने पर सौ शैय्या से कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्राम जाफराबाद निवासी नीरज कुमार की पत्नी कुंती (35) नवरात्र में व्रत थीं। शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े नौ बजे वह घर में ही पूजा कर रही थी, तभी अचानक कमरे की लाइट खराब हो गई। वह पूजा का दीपक हाथ में लेकर बिजली का तार ठीक करने लगी। इस दौरान उसे करंट का झटका लगा, जिससे वह दूर जा गिरी। इस दौरान पूजा का दीपक भी उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। चीखपुकार सुन पति नीरज बचाने को दौड़ा, आग बुझाने में वह भी झुलस गया। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान कुंती ने दम तोड़ दिया, जबकि नीरज की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद मृतका के मायके वाले भी रोते-बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज राजेंद्र सिंह यादव ने शनिवार सुबह शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई है। मृतका के दो बच्चे छइया (7) और गोलू (4) हैं।
विज्ञापन