{"_id":"6182cc0c0a884b39ab5652bd","slug":"woman-cheated-of-five-lakhs-in-the-name-of-fd-police-filed-report-against-four-people-kannauj-news-knp6621398182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडी के नाम पर महिला से पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडी के नाम पर महिला से पांच लाख की ठगी
विज्ञापन
कन्नौज। एफडी(फिक्सड डिपॉजिट) कराने के नाम पर महिला के साथ पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रुपये मांगने पर जालसाजों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
शहर के मोहल्ला आंबेडकर नगर( सरायमीरा ) निवासी पन्नालाल ने पड़ोसी चंद्रपाल, दो अज्ञात बेटों और रामपुर निवासी उसके बहनोई चंद्रशेखर के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि करीब पांच साल पहले आरोपियों ने भाभी गुड्डी देवी पत्नी राजेंद्र से एवरग्रीन मल्टी स्टेज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड मुरादाबाद में फिक्सड डिपॉजिट के नाम से पांच लाख रुपये खाते में डलवा लिए थे।
आरोपियों ने कहा था कि पांच साल बाद रुपये दोगुने हो जाएंगे। इन्होंने फर्जी रसीद दी थी। ठगी का अहसास होने के बाद भाभी ने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।