फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman beaten, family members also attacked

Kannauj News: महिला को पीटा, परिजनों पर भी हमला

Sat, 25 Apr 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten, family members also attacked
सौरिख। तिलक समारोह के दौरान कुछ लोगों ने उत्पात मचाया। मामूली बात पर एक महिला की पिटाई कर दी। परिजनों ने जब बचाने का प्रयास किया, तो हमला कर उन्हें भी लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुक्रवार को चार नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम हुसेपुर तुर्कन निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 22 अप्रैल की रात नौ बजे गांव में एक तिलक समारोह चल रहा था। तभी गांव के ही अनुराग, कृष्ण, गोलू तथा नीरज वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने जितेंद्र की भाभी मिनतारा के साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। मिनतारा के विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बचाव के लिए दौड़े, तो इन लोगों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। इस दौरान लाडो भी घायल हो गई।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान वहां बंधी जितेंद्र के भाई की एक बकरी को भी लाठी लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों के आ जाने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयंती गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed