{"_id":"5877c4184f1c1b1729bab35b","slug":"winter-will-today-suffering-hadhkanpau","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाड़कंपाऊ सर्दी आज करेगी बेहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाड़कंपाऊ सर्दी आज करेगी बेहाल
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
सर्दी
गलन से आम आदमी बेहाल है। सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में दुबके हैं। वहीं सड़कों पर निकले लोग भी अलाव आदि तापते नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को 01 डिग्री तक तापमान गिरने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक ों ने जरूरत के समय ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। पशुपालकों को पशुओं को सुरक्षित स्थान पर आड़ में रखने को कहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। गुरुवार को तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया था। जिससे गलन भरी सर्दी में लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम वैज्ञानिक डा. सीवी सिंह ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं ने गलन बढ़ाई है। शुक्रवार को सबसे न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहने की संभावना है। मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को हवाओं की रफ्तार गलन बढ़ा सकती है। तापमान न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, 16 जनवरी से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन