{"_id":"80e290d1259d8330828425abb0f890d3","slug":"will-not-correct-problems-at-the-work-outs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याएं दूर न होने पर कार्य बहिष्कार होगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याएं दूर न होने पर कार्य बहिष्कार होगा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने कई समस्याओं
विज्ञापन
को लेकर डीआईओएस केपी सिंह यादव से मुलाकात की। इस दौरान डीआईओएस ने मौके
पर ही लेखाकारों को बुलाकर समस्याओं की सुनवाई की। शिक्षक नेताओं ने
चेतावनी दी कि यदि इस माह दिक्कतें दूर न हुईं तो एक फरवरी को डीआईओएस
कार्यालय का घेराव कर कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा।
प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव, शिवनाथ सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष रावेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष आनंद बाबू यादव, कफील अहमद, तौकीर रजा आदि मंगलवार की दोपहर डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। ज्ञापन देकर कहा कि कई बार लिखित व मौखिक अवगत कराने के बावजूद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
लेखा विभाग में खुलेआम धन उगाही की शिकायतें मिल रही हैं। नेताओं ने बताया कि आदर्श इंटर कालेज अलीपुर, जेडी जनता इंटर कालेज छिबरामऊ, अशोक गंगवार मेमोरियल इंटर कालेज ताहपुर, विश्वनाथ सिंह जनता इंटर कालेज खड़नी, डालचंद्र हायर सेकेंडरी स्कूल लोखरिहा, सरदार पटेल कालेज कचाटीपुर समेत कई कालेजों के टीचरों के चयन, प्रोन्नति व पदोन्नति प्रकरण लंबित हैं।
स्वामी शिवानंद हायर सेकेंडरी स्कूल में मृतक आश्रित के रूप में नियुक्त अनूप कुमार का आठ महीने का वेतन लंबित है। सरदार पटेल कालेज के लिपिक धीरज कनौजिया का एसीपी प्रकरण, लिपिक राकेश श्रीवास्तव का चिकित्सीय अवकाश व चतुर्थ श्रेणी कर्मी ज्ञानेंद्र का एसीपी प्रकरण लंबित है।
वहीं जीआईसी उमर्दा के चार व्यावसायिक अनुदेशकों का मानदेय भुगतान 10 महीने से नहीं हो रहा है। डीआईओएस ने बताया कि टीचरों के लंबित मामलों का समाधान कराने को लेखाधिकारी व लेखाकार से वार्ता कराई गई है। जल्द लंबित प्रकरणों को नियमानुसार हल कराया जाएगा।