{"_id":"f4ebe05897c5e9637c15baacf6631586","slug":"will-immediately-attempt-to-resolve-the-complaint-sp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शिकायत के तत्काल हल का होगा प्रयास-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के तत्काल हल का होगा प्रयास-एसपी
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागंतुक पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा है कि अपराधियों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। पुलिस कर्मी बेहतर पुलिस वाला व बेहतर इनसान बनकर जनता की सेवा करें। ताकि लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। थाने में जाने वाले फरियादी को अपने परिवार का सदस्य समझकर उसकी शिकायत का तत्काल निदान कराने का प्रयास करें।
एसपी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि हाइवे की गाड़ियां थाने व कोतवाली के बजाय अब कार्यक्षेत्र में जाकर सुरक्षा व्यवस्था परखेंगी। यदि कोई घटना हुई है तो उसका जितनी जल्दी संभव होगा उतनी जल्दी खुलासा किया जाएगा। अपराधी जेल की सलाखों में होंगे। भूमि संबंधी मामलों में पुलिस किसी तरह की दखलंदाजी तब तक न करे, जब तक कि राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस के साथ न हों।
उन्होंने कहा कि थानों में एफआईआर तुरंत होगी। उन्होंने बताया कि वे 2010 बैच के आईपीएस हैं। इसके पहले पीएसी में रह चुके हैं। मूल रूप से पौड़ी गड़वाल उत्तराखंड के निवासी हैं। बीटेक करने के साथ ही भाभा इंस्टीट्यूट हैदराबाद में पढ़ाई कर चुके हैं।