फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Will be operated from solar power plant in the state

Kannauj News: प्रदेश में सोलर पावर प्लांट से संचालित होंगे कोल्ड स्टोर

Sun, 22 Jan 2023 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Will be operated from solar power plant in the state
कन्नौज। प्रदेश में अब आधुनिक तकनीक से कोल्ड स्टोर संचालित होंगे। सोलर पावर प्लांट के अलावा ऑटोमेटिक मशीनों को लगाया जाएगा। आलू के साथ अन्य सब्जियों व वस्तुओं का भी भंडारण किया जाएगा। यह फैसला कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक में अधिकारियों और प्रदेश के कोल्ड स्टोर कारोबारियों ने लिया।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में रविवार को कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश के 50 जनपदों से आए शीतगृह कारोबारियों और प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के निदेशक डॉ. आरके तोमर ने कहा कि प्रदेश में आलू उत्पादन में शीतगृह कारोबारियों का बढ़ा योगदान है। सरकार की ओर से कई योजनाएं लागू की जा रही है। सोलर पावर प्लांट की मदद से वह लोग 12 माह तक कोल्ड स्टोर का संचालन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आलू लोडिंग के लिए मशीनों और प्लांट के लिए उन्हें उन्हें अनुदान भी दिया जाएगा। आलू भंडारण के लिए गैर राज्यों से आने वाली सब्जियों को भी भंडारित किया जा सकता है। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और अन्य कारोबारियों ने कहा कि महंगाई के दौर में उन लोगों को भंडारण में घाटा हो रहा है। इससे प्रति क्विंटल आलू भंडारण में 10 रुपये की बढ़ोतरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सहकारिता विभाग के एसपीओ पीएस ओझा, यूको बैंक के कानपुर जोन प्रमुख आशुतोष सिंह, डिप्टी डायरेक्टर आलू के नोडल अधिकारी धर्मपाल यादव, प्रवीण कुमार, राम दीक्षित, विपिन दीक्षित और मौजूद रहे। बैठक में आगरा, अलीगढ़, बस्ती, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, मेरठ, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, प्रयागराज, रायबरेली, कौशांबी, लखनऊ, मुजफ्फरनगर, हापुड़ समेत करीब 50 जिलों के कोल्ड स्टोरेज मालिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed