{"_id":"c5930126e3434e6195e7133a28269c67","slug":"will-be-divided-into-four-divisions-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार भागों में बांट कर सर्किल की होगी नाकाबंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार भागों में बांट कर सर्किल की होगी नाकाबंदी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर देर रात
विज्ञापन
कोतवाली में अफसरों की बैठक कर डीएम और एसपी ने मतदान से पूर्व समीक्षा की
और अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि छिबरामऊ-सौरिख क्षेत्र
को चार भागों में बांटा गया है।
रविवार की देर रात कोतवाली में डीएम अनुज झा ने कहा कि मंगलवार को होने वाले मतदान में लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पक्षपात और दबंगाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि सौरिख और छिबरामऊ क्षेत्र को चार भागों में बांटा गया है।
पूरे सर्किल की नाकेबंदी कराई गई है। 16 बैरियर लगवाए गए हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसके लिए 25 पुलिस सेक्टर मोबाइल और 25 प्रशासन की सेक्टर मोबाइल, नौ जोनल पुलिस और इतने ही जोनल प्रशासन के तैनात किए गए हैं। चार सीओ और चार एसडीएम के अलावा एएसपी, सीडीओ, डीडीओ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से 875 होमगार्ड, 650 पीआरडी जवान, 230 हेडकांस्टेबिल, 650 सिपाही, एक कंपनी पीएसी के अलावा चार टोलियां रिजर्व में रखी गई हैं। ट्रैफिक के साथ चीफ फायर आफीसर, आरआई रेडियो को भी सर्किल में तैनात किया जाएगा। पोलिंग एजेंट को मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने कहा कि वोटिंग प्रभावित करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र के 16 गांवों को चिह्नित किया गया है। उनका भ्रमण कर उन पर पूरी नजर रखी जाएगी। बैठक में सडीओ उदयराज यादव, सीओ वीपी सिंह सोलंकी, एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, बीडीओ अनिल कुमार, कोतवाल अरविंद मोहन जायसवाल, गुरसहायगंज कोतवाल बीएल यादव, तालग्राम एसओ इमरान खान, सौरिख एसओ रजनेश चौहान आदि मौजूद थे।