फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ' Wildlife protection necessary '

‘वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी’

Thu, 08 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 08 Oct 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
' Wildlife protection necessary '

वन्य प्राणी सप्ताह के समापन पर सिटी चिल्ड्रेंस

विज्ञापन
एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता, चित्रकला और नाटक आदि माध्यम से वन्य जीवों के प्रति संवेदनाओं तथा मानव जीवन में उनके सहअस्तित्व के महत्व को समझाने का प्रयास किया।

सीसीए के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटिका जंगल की कहानी को जमकर सराहा गया। छात्रों ने वन्य जीवों तथा वृक्षों की वेशभूषा में नाटक के माध्यम से सभी को पशु जगत के प्रति सद्भावना और प्रेम का संदेश दिया। इसी विषय के अंतर्गत आर्या सिंह, दीपक दीक्षित, तुलसी मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए।

विष्णु प्रिया चतुर्वेदी ने कविता के माध्यम से मानव तथा वन्य जीवों के बीच अटूट रिश्ते की अहमियत को समझाने का प्रयास किया। इस मौके पर डीएफओ आरके सिंह ने कहा कि मानव जीवन के लिए वन्य जीवों का संरक्षण बहुत आवश्यक है। इस समस्या पर सभी को गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।

उधर, चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से वंशिका राजपूत, अर्जित गुप्ता व यशिका भदौरिया को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सीनियर वर्ग में अनुष्का शर्मा प्रथम, तुलसी मिश्रा द्वितीय और स्मृति शर्मा को तीसरा पुरस्कार मिला।

निबंध प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग से आकांक्षा सैनी, सान्या यसौलिया व अनुप्रिया दुबे को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। सीनियर वर्ग में प्रणव त्रिपाठी प्रथम, दीपक दीक्षित द्वितीय और हिमांशु पांडेय को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।

मुख्य अतिथि वन्य अधिकारी आरके सिंह और क्षेत्राधिकारी डीसी शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को नगद पुरस्कार प्रदान किया। प्रशासिका सुधा प्रधान ने बताया यह आयोजन वन प्रभाग कन्नौज की प्रेरणा से आयोजित किया गया था। प्रधानाचार्य जिम थामस ने सभी को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने विलुप्त हो रहे कुछ जीवों के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए उनके महत्व को समझाया। जितेंद्र नायक के संचालन में हुए कार्यक्रम में संभवी दुबे ने भी विचार व्यक्त किए। प्रदीप तिवारी और रमई दुबे ने संगीत संयोजन में सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed