फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife leaves with lover; husband climbs water tank and attempts suicide.

Kannauj News: प्रेमी संग गई पत्नी, टंकी पर चढ़ पति ने किया जान देने का प्रयास

Mon, 20 Jul 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Wife leaves with lover; husband climbs water tank and attempts suicide.
इंदरगढ़ (कन्नौज)। पत्नी डेढ़ साल की मासूम बेटी को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पत्नी के जाने से परेशान युवक ने टंकी पर चढ़कर जान देने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से समझाकर युवक को टंकी से नीचे उतारा। युवक एक जुलाई को फंदा लगाकर जान देने का प्रयास भी कर चुका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी बाबू की शादी चार वर्ष पूर्व छिबरामऊ क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। बाबू मैनपुरी में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। करीब दो माह पूर्व उसकी पत्नी अपनी डेढ़ साल की बेटी को लेकर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई। इस घटना के बाद से बाबू मानसिक रूप से बहुत परेशान है। उसने एक जुलाई को गांव के बाहर एक पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस समय भी पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा था। हाल ही में सोमवार को बाबू ने फिर से जान देने का प्रयास करते हुए एक टंकी पर चढ़ गया। पुलिस की सतर्कता से उसकी जान एक बार फिर बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed