Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Kannauj News
›
Wife and daughter beaten, cash and chain snatched, husband furious after protesting after seeing him with another woman
{"_id":"619d37804ce02b55c42c0f2f","slug":"wife-and-daughter-beaten-cash-and-chain-snatched-husband-furious-after-protesting-after-seeing-him-with-another-woman-kannauj-news-knp6656920174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी और बेटी को पीटा, नकदी और जंजीर छीनी, दूसरी महिला के साथ देखने के बाद विरोध होने पर भड़का पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी और बेटी को पीटा, नकदी और जंजीर छीनी, दूसरी महिला के साथ देखने के बाद विरोध होने पर भड़का पति
जानकारी देतीं ममता और बेटी नेहा।
- फोटो : CHIBRAMAU
Link Copied
छिबरामऊ(कन्नौज)। दूसरी महिला के साथ देख लिए जाने से भड़के पति ने पत्नी और बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। नकदी और जंजीर छीन ली। पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
गुरसहायगंज निवासी ममता देवी ने बताया कि उसकी शादी शाहजहांपुर गांव में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। दो बेटे और दो बेटियां हैं। पति ने साल 2010 में बच्चों के साथ घर से निकाल दिया था। पति पर दायर मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। तभी से वह बच्चों के साथ मायके में रह रही हैं। दूसरी शादी करने की जानकारी पर वह मंगलवार को पति के आवास पर पहुंचीं। पति दूसरी महिला के साथ घर पर मौजूद थे। विरोध करने पर पति ने मुझे और बेटी नेहा को पीट दिया। 45 सौ रुपये और सोने की जंजीर छीन ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में निरीक्षक हरीशंकर ने बताया कि महिला की पति के दूसरी शादी के संदेह को लेकर कहासुनी हुई है। मारपीट और लूटपाट के आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।