{"_id":"08b44a89a3704ef9bb103e5ed28bbd9c","slug":"widow-and-old-priority-in-pension-waiting-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन प्रतीक्षा सूची में विधवा, वृद्धों को प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन प्रतीक्षा सूची में विधवा, वृद्धों को प्राथमिकता
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए भटक रहे लोगों के लिए समाज कल्याण विभाग ने आज तीन काउंटर खोले। मंगलवार का यहां पर लोगों की शंका समाधान किया गया। हालांकि अभी तक कुल पात्रों के सापेक्ष आधे लोगों के ही खाते में पेंशन पहुंची है। असफरों का कहना है कि शासन से बजट आते ही बचे हुए पात्रों को पेंशन दिलाई जाएगी। इसमें विधवा महिलाओं और वृद्धों को प्राथमिकता दी जाएगी।
समाजवादी पेंशन योजना के लिए जिले का लक्ष्य 30 हजार 700 निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रशासन की ओर से सभी ग्राम पंचायतों में सर्वे कराकर आवेदन लिए गए। करीब एक लाख से अधिक लोगों ने पेंशन योजना के लिए आवेदन किया था। इसमें जांच के दौरान 56 हजार को पात्र माना गया। इसमें लक्ष्य के मुताबिक सभी के खातों में चार माह की धनराशि ट्रांसफर कर दी गई। करीब 25 हजार 300 लोगों को पेंशन योजना का लाभ नहीं मिल सका।
इस कारण हर रोज लाभार्थी बैंक और समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे थे। इन सभी की शंकाओं को दूर करने के लिए विभाग में तीन काउंटर लगाकर समाधान किया गया। समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर समाजवादी पेंशन में जो प्रतीक्षा सूची में रह गए हैं, इनमें 60 वर्ष से अधिक के वृद्ध व विधवा महिलाओं की अलग से सूची बनाई जा रही है। अगली बार बजट आने पर इनको प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके बावजूद यदि कोई छूट गया तो उसकी जांच कराई जा रही है। इसके अलावा खंड विकास अधिकारी स्तर से ग्राम पंचायतवार अलग से सर्वे कराया जाएगा। ताकि जरुरतमंद को पेंशन में शामिल कराए जा सके।