{"_id":"68c874db59e7f4689500ff04","slug":"while-playing-a-rope-got-stuck-around-the-neck-of-a-teenager-and-he-died-kannauj-news-c-214-1-knj1006-137338-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खेल-खेल में रस्सी से किशोर के गले में फंदा लग गया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खेल-खेल में रस्सी से किशोर के गले में फंदा लग गया, मौत
Tue, 16 Sep 2025 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज)। खेल के दौरान किशोर के गले में रस्सी का फंदा लग गया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी शाकिर ने बताया कि बेटा साहिल (13) रविवार देर शाम घर के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान साहिल के गले में किसी तरह रस्सी का फंदा लग गया। फंदे से किशोर की हालत बिगड़ने लगी तो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।