{"_id":"588cdc804f1c1bec7ccf3d18","slug":"when-the-commotion-of-the-villagers-pay-bills","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल न जमा होने पर ग्रामीणों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल न जमा होने पर ग्रामीणों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 28 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक मुश्त समाधान योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों से बिल जमा करने आए ग्रामीणों को जब काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं मिला, तो उन्होंने हंगामा किया। एसडीओ ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और काउंटर पर संविदा कर्मी को तैनात कर लोगों के बिल जमा कराए।
विज्ञापन
नगर के पूर्वी बाईपास स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय पर क्षेत्र के कई गांवों से लोग बकाया बिल जमा करने के लिए शनिवार को गए थे। जब वह काउंटर पर पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी नहीं था। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर एसडीओ रोहित कनौजिया वहां पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद उन्होंने काउंटर पर बिल जमा करने के लिए एक संविदा कर्मी को तैनात कर दिया। एसडीओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बिल जमा करने की जिम्मेदारी मुकेश दुबे को दी गई है। वह किसी काम से चले गए थे। इस पर उन्होंने मुकेश दुबे के स्थान पर संविदा कर्मी धीरेंद्र को लगा दिया है।
विज्ञापन
वहीं, खुड़ावा के हरीशचंद्र, घिलोई के हरिविलास, बढ़ैपुर के प्रताप सिंह, गिरधरपुर श्रीप्रकाश, पुराभोज के दीपक, सिकंदरपुर के ईश्वरदयाल, मोहननगला के पप्पू, लोकपुर के अमर सिंह, कुंवरपुर बनवारी के अकील अहमद आदि ने बताया कि वह लोग पिछले कई दिनों से बिल जमा करने के लिए भटक रहे हैं। कर्मचारी के न होने से उन्हें लौटना पड़ता था। अधिशासी अभियंता सुभाष सचान ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकाया जमा करने की अंतिम तिथि तीन फरवरी है। अवकाश के दिन भी बिल जमा कराए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन