{"_id":"654d1ad169c4543af3083e4b","slug":"wedding-venue-selected-dm-will-give-permission-kannauj-news-c-12-1-knp1074-470059-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विवाह स्थल चयनित, डीएम देंगे अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विवाह स्थल चयनित, डीएम देंगे अनुमति
Thu, 09 Nov 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। माह के अंतिम सप्ताह में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के लिए स्थल चयनित करने के लिए जिला के अफसरों ने दौड़ लगा दी। डीडीओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी ने दो महाविद्यालयों में जाकर जगह देखी। अब डीएम से अनुमति मिलने के बाद विवाह स्थल पर अंतिम मुहर लगेगी।
डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी व जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने एडीओ समाज कल्याण श्यामबरन सिंह से विवाह स्थल के बारे में जानकारी ली। बता दें कि पहले फर्रुखाबाद रोड स्थित विद्या प्रकाश महाविद्यालय को सामूहिक विवाह समारोह के लिए चयनित किया गया था। डीडीओ व जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विद्या प्रकाश महाविद्यालय का निरीक्षण किया और यहां से नगर की दूरी को अधिक बताया। इसके बाद अफसर ब्लॉक से चंद कदम दूर स्थित नेहरू महाविद्यालय पहुंचे और यहां पर व्यवस्थाओं को देखा। नेहरू महाविद्यालय की जगह से अफसर संतुष्ट दिखे। डीडीओ ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह के लिए चयनित किए गए स्थलों की जानकारी डीएम को दी जाएगी।