फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Website looted, 1081 teachers not found in school

दगा दे गई वेबसाइट, नहीं मिले 1081 शिक्षकों को स्कूल

Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Website looted, 1081 teachers not found in school
साइड न खुलने के दौरान सेंटजेवि.र्यस स्कूल के बाहर प्रतीक्षा में भैठे शिक्षक। संवाद - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। बेसिक शिक्षा विभाग में 1081 नवनियुक्त शिक्षकों को सोमवार को भी स्कूल नहीं मिल सके। नेट की समस्या के चलते साइट ही नहीं खुली। इससे स्कूलों का चयन नहीं हो सका। शाम को अधिकारियों ने शिक्षकों को 27 जनवरी को आने की सलाह दी।

महीनों से बीआरसी में उपस्थिति लगा रहे 1081 शिक्षकों को स्कूलों की सूची नहीं मिली। इससे उनका पूरा समय इंतजार करने में बीत गया। सोमवार को शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में शिक्षकों को बुलाया गया था। दोपहर बाद सभी शिक्षक बीआरसी में उपस्थिति लगाने के बाद सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंचे। यहां मौजूद एबीएसए व बाबू बेसिक शिक्षा विभाग की साइट को खोलने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुली। पूरे दिन साइट खुलने का इंतजार करते रहे। एक बार साइट खुली, जो कुछ ही देर में बंद हो गई। शाम तक यही क्रम चलता रहा। शिक्षक इस प्रतीक्षा में बैठे रहे कि साइट खुलने पर उन्हें स्कूलों का विकल्प मिल जाएगा। बाद में बीएसए केके ओझा ने शिक्षकों से कहा कि वह घर जाएं। 27 जनवरी को फिर इसी स्कूल में पहुंच कर सूची देखें। यदि साइट खुली तो 27 को स्कूलों का आवंटन कर दिया जाएगा। इस मौके पर एबीएसए अविनाश दीक्षित, सुनील दुबे, अरविंद कश्यप, जय सिंह, विमल पांडेय, प्रदीप सक्सेना, उदित, कंचन मिश्रा, विश्वनाथ, आदिल नियाज, वलबीर समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed