{"_id":"645949dd2b4cc135860debb4","slug":"weather-changed-patients-of-vomiting-diarrhoea-cold-and-fever-increased-kannauj-news-c-12-1-222784-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मौसम बदला, उल्टी, दस्त, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मौसम बदला, उल्टी, दस्त, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े
Tue, 09 May 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 09 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते बीमारियां भी तेजी से बढ़ी हैं। उल्टी, दस्त बुखार और जुकाम से पीड़ित मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पतालों में भी मरीजों में इजाफा हुआ है।
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में सुबह से दोपहर बाद तक हुजूम लगा रहा। रिकॉर्ड संख्या में 642 मरीजों ने डॉक्टरों को दिखाने के लिए ओपीडी में पंजीकरण करवाया। पिछले एक पखवाड़े में यह संख्या सबसे ज्यादा है। बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं। अधिक भीड़ के चलते मरीज और तीमारदारों को डॉक्टरों को दिखाने के लिए परेशानी भी उठानी पड़ी।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने बारी-बारी से बच्चों का हाल जानकर उन्हें परामर्श दी। उन्होंने बताया इस बार मई के महीने में भी मौसम के नरम गर्म तेवर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उल्टी-दस्त होने पर तत्काल ओआरएस के घोल का सेवन शुरू कर दें। यदि घर में ओआरएस न हो तो हल्का सा नमक और शक्कर का घोल तैयार कर उसका सेवन करें। किसी भी हालात में शरीर में पानी की कमी न होने दें।