{"_id":"6a04c245d9ff68e45a063061","slug":"wave-of-mourning-in-itranagari-due-to-the-demise-of-prateek-yadav-kannauj-news-c-214-1-knj1007-149038-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रतीक यादव के निधन से इत्रनगरी में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रतीक यादव के निधन से इत्रनगरी में शोक की लहर
विज्ञापन
कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद अखिलेश यादव की कर्मभूमि और इत्रनगरी के नाम से जाना जाता है, प्रतीक यादव के निधन से पूरी तरह स्तब्ध है। प्रतीक यादव भले ही राजनीति में सक्रिय नहीं थे, लेकिन यादव परिवार के साथ जुड़ाव के कारण कन्नौज के लोगों और कार्यकर्ताओं में उनके प्रति गहरा सम्मान था।
प्रतीक के निधन की जानकारी मिलते ही स्थानीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव अपने शांत स्वभाव और फिटनेस के प्रति जुनून के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर ने न केवल परिवार को बल्कि उनके समर्थकों को भी झकझोर कर रख दिया है।
अखिलेश यादव के लिए यह एक बड़ी व्यक्तिगत क्षति है, क्योंकि पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद परिवार के लिए यह दूसरा बड़ा आघात है। इत्रनगरी के व्यापारियों और आम जनता ने इस दुख की घड़ी में यादव परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वरिष्ठ सपा नेता जय कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतीक यादव के निधन से जिले में शोक की लहर है। पार्टी की जिला इकाई की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सयुस प्रदेश सचिव हसीब हसन ने बताया कि वर्ष 2011 में शादी के बाद प्रतीक अपनी पत्नी अपर्णा को लेकर कन्नौज से गुजरे थे, लेकिन रुके नहीं। उनकी रुचि राजनीति में नहीं थी। पार्टी कार्यकर्ता फिर भी दुखी हैं। कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।