फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water level stagnated but problems increased due to lack of water

Kannauj News: बीमारी से तीन वर्षीय बालक की मौत

Mon, 28 Aug 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 28 Aug 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water level stagnated but problems increased due to lack of water
गुरसहायगंज। तीन साल के बालक की बीमारी के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन

थाना तिर्वा के अलीनगर निवासी पालो कठेरिया के तीन वर्षीय बेटे अभिषेक की रविवार की सुबह छह बजे तबीयत खराब हुई। तो वह कस्बे के सर्विस रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। अभिषेक के बाबा राम लखन का आरोप है कि बालक की तबीयत में पूरे दिन कोई सुधार न होने के बाद भी उसे कई बार कहने के बाद भी दूसरी जगह रेफर नहीं किया गया। नर्सिंग होम के डॉक्टर बच्चों की तबीयत में सुधार होने का दावा करते रहे, लेकिन शाम तक जब बच्चे की हालत और बिगड़ गई। तो उसे इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाने लगे पर रास्ते में मौत हो गई। बालक की मौत हो जाने पर परिजन कस्बे की पुलिस चौकी पहुंचे और अस्पताल संचालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पिता पालो कठेरिया का आरोप है कि यदि बालक को दोपहर में रेफर कर दिया जाता तो किसी अच्छे डॉक्टर के यहां उसे दिखाकर उपचार कराया जा सकता था, लेकिन पैसों के लालच के चलते नर्सिंग होम के लोगों ने बच्चों की हालत में सुधार होने की बात करते हुए उसे रेफर नहीं किया। मामले में कस्बा चौकी प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed