फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Water crisis looms again for 12,000 residents of Talgram.

Kannauj News: तालग्राम में 12 हजार बाशिंदों के सामने फिर से जल संकट

Sat, 20 Jun 2026 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Water crisis looms again for 12,000 residents of Talgram.
तालग्राम। देहात ग्राम पंचायत के गांव कुशलपुरवा में बनी टंकी के नलकूप का मोटर ठीक होने के तीन दिन बाद स्टार्टर दगा दे गया है। इस कारण चार दिन से 12 हजार बाशिंदों के सामने पेयजल संकट है। लोगों ने शनिवार को नाराजगी जताते हुए स्टार्टर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नलकूप का मोटर सही कराने के लिए सात जून को ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। 13 जून को मोटर ठीक कर पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई थी लेकिन तीन दिन बाद ही पानी की आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीण नरेश सिंह ठाकुर, बबलू, बलवीर, गौरव, अंकित चक, रघुवीर ने बताया कि टंकी की मरम्मत केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। कुछ दिन बाद कोई न कोई समस्या आ जाने से पेयजल की दिक्कत होती है।
विज्ञापन

टंकी ऑपरेटर देवेंद्र शाक्य ने बताया कि टंकी का स्टार्टर अचानक फुंक गया है। इसकी सूचना प्रधान और सचिव को दे दी गई है। प्रधान तोताराम शर्मा ने बताया कि इस संबंध में जल निगम अधिकारियों से बात की गई है। नया स्टार्टर मंगवाया गया है। जल निगम के अवर अभियंता एके राव ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। खराब स्टार्टर को मरम्मत के लिए कानपुर भेजा गया था लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। अब नया स्टार्टर मंगवाया गया है, जल्द ही जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed