{"_id":"65b16ddb9b6586e2dd009054","slug":"warm-sunshine-in-the-harsh-cold-kannauj-news-c-214-1-knj1005-108575-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कड़ाके की ठंड में खिली गुनगुनी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कड़ाके की ठंड में खिली गुनगुनी धूप
Thu, 25 Jan 2024 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले कई दिनों से चल रही शीतलहर से परेशान लोगों को बुधवार को निकली धूप भी राहत नहीं दे सकी। दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अभी शीतलहर से राहत मिलने की संभावना कम है।
कोहरे के साथ सात किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलीं। इस कारण शीतलहर से कांपते रहे। दोपहर बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए। सूर्य के निकलने पर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। मगर तेजी न होने के कारण लोगों को गलन से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया कि तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो मंगलवार से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 06.03 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो तीन डिग्री अधिक रहा। अभी सर्दी से राहत मिलने की संभावना कम है। गुरुवार को भी सुबह कोहरा रहने की संभावना है।
मनवर-संगम एक्सप्रेस पांच और उत्सर्ग तीन घंटे देरी से आई
कोहरे का असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी है। मनवर-संगम एक्सप्रेस ट्रेन कन्नौज स्टेशन पर सुबह 07.37 पर आती है, लेकिन ट्रेन 05.33 घंटे विलंब से आई। उत्सर्ग एक्सप्रेस का आने का समय सुबह 10.50 बजे हैं, लेकिन ट्रेन 03.10 देरी से आई। इसके अलावा मथुरा सुपरफास्ट का समय शाम 04.20 बजे हैं, जिसके आने का अनुमानित समय रात 09.41 दिख रहा था। ट्रेनों की लेट लतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
इनसेट
ट्रेन के दैनिक यात्रियों की संख्या घटी
ट्रेनों में अधिकतर दैनिक यात्री सफर करते हैं, जिसके लिए यात्री एमएसटी (मासिक सीजनल टिकट) बनवाते हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों की लेट लतीफी के चलते यात्रियों ने सफर करना भी कर कर दिया है। अगर पिछले नवंबर और दिसंबर के आंकड़ों को देखा जाए तो करीब 400 दैनिक यात्री की संख्या घटी है। यात्रियों ने अपनी एमएसटी रिन्यूवल नहीं कराई है। आंकड़ों के अनुसार नवंबर में 1390 तो दिसंबर में 1362 और 20 जनवरी तक 907 एमएसटी जारी हुई।