फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   wajil ki maut per hungama

अधिवक्ता की मौत, साथियों ने किया हंगामा

Wed, 09 Dec 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
wajil ki maut per hungama
wajil ki maut per hungama - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जमीन कब्जे और फायरिंग के आरोप में दर्ज मुकदमे के तनाव के चलते अधिवक्ता शिवकुमार सिसौदिया की मौत हो गई। परिजनों ने अधिवक्ताओं के साथ पुरानी कचहरी के सामने शव रखकर देर शाम जीटी रोड जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही एसपी समेत कई अफसर और थानों की पुलिस पहुंच गई। अधिवक्ताओं ने दर्ज फर्जी मुकदमा वापस करने, आरोपियों की गिरफ्तारी और तत्कालीन तालग्राम थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब एक घंटे जाम के बाद अधिकारियों ने परिजनों और अधिवक्ताओं को समझाते हुए जाम को खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तालग्राम कस्बा निवासी अधिवक्ता शिवकुमार सिसौदिया (58) पुत्र श्रीकृष्ण का थाना के नारायणपुर गांव में पट्टे की जमीन को लेकर दो अक्तूबर 2020 को जगदेव, मोहन लाल, कमला देवी, राम किशोर, राम विलास और इंद्रपाल के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद फायरिंग और पथराव हुआ था। पुलिस ने अधिवक्ता शिवकुमार, बेटे अगम, गोविंद और अधिवक्ता रामबाबू शाक्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें वह जेल भी चले गए थे। 21 अक्तूबर को एएसपी विनोद कुमार के निर्देश पर अधिवक्ता शिवकुमार की तहरीर पर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

परिवार का कहना है कि बुधवार सुबह इस मुकदमे के तनाव में आकर शिवकुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों के साथ बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामभजन पाल, अधिवक्ता रामेंद्र त्रिवेदी, कृष्णकांत यादव और शीलू बाजपेई ने शाम करीब चार बजे पुरानी कचहरी के सामने जीटी रोड पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिवक्ताओं और परिजनों ने फर्जी मुकदमा वापस लेने, आरोपियों की गिरफ्तारी और तत्कालीन थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जीटी रोड जाम होने की जानकारी मिलते ही एसपी प्रशांत वर्मा, एडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम गौरव शुक्ला के आश्वासन पर एक घंटे बाद शाम पांच बजे अधिवक्ता और परिजन शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी की मौत से वकीलों में आक्त्रसेश
छिबरामऊ। वरिष्ठ वकील शिवकुमार सिसोदिया की मौत से अधिवक्ताओं में आक्रोश है। एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव उर्फ जीतू, रामचंद्र मिश्रा, ललित प्रताप सिंह, चंद्रजीत यादव, पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, शिवनाथ सिंह, रामचंद्र यादव, कन्हई सिंह वर्मा, विकास गुप्ता, रूपेश दुबे, सुशील पांडेय ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार सिसौदिया के साथ गलत हुआ था। पुलिस प्रशासन ने उनके साथ पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जिससे वह काफी आहत थे।

11 को होने वाला शपथ ग्रहण स्थगित
छिबरामऊ। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता शिवकुमार सिसौदिया के निधन के कारण 11 दिसंबर को होने वाला नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह स्थगित कर दिया गया है। गुरुवार को शोक सभा के बाद सभी अधिवक्ता प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे। जब तक सिसौदिया के हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा।

wajil ki maut per hungama

wajil ki maut per hungama- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed