{"_id":"5877c2434f1c1bc156ba900f","slug":"voting-at-the-polling-station-will-monitor-the-percentage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केंद्र पर रहेगी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वोटिंग प्रतिशत वाले मतदान केंद्र पर रहेगी नजर
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर ब्लाक संसाधन केंद्र में एबीआरसी और संकुल प्रभारियों की बैठक में चुनाव संबंधित जानकारियां दी गईं। बैठक में कहा गया कि जिन मतदान केंद्रों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, वहां वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र के सभी मतदेय स्थलों पर समस्त व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की होगी। वह इस कार्य में ग्राम प्रधान का भी सहयोग ले सकते हैं। 16 से 31 जनवरी तक केंद्रीय चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक बूथों का निरीक्षण करेंगे। यदि बूथ पर कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सभी प्रधानाध्यापक प्रतिदिन बूथों की अपनी प्रगति आख्या देंगे, जिसमें विद्यालय की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, रैंप एवं शौचालय की मरम्मत करवाकर उसे क्रियाशील बनाने, खिड़की-दरवाजों और विद्युत फिटिंग की मरम्मत के साथ फर्नीचर की उपलब्धता तथा विद्यालय परिसर में आदर्श चुनाव आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय में प्रकाश के लिए एलईडी की व्यवस्था, विद्यालय परिसर को ईंट, गिट्टी व मलबा से मुक्त करना आदि अन्य समुचित व्यवस्थाएं पूरी करने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को प्रत्येक विद्यालय में मतदाता जागरूकता दिवस मनाया जाएगा, जिसमें रैली, अभिभावकों के साथ शपथग्रहण और विचार गोष्ठी आदि आयोजन होंगे। पिछले निर्वाचन में कुछ मतदेय स्थलों पर 50 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। वहां पर 16 से 21 जनवरी तक मतदान के लिए प्रेरित करने को जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समस्त संकुल प्रभारी चुनाव संपन्न होने तक अपने मोबाइल खुले रखेंगे। चुनाव ड्यूटी 20 जनवरी के बाद कभी भी आ सकती है। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, सह समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, मीना सिंह, राजपाल सिंह, शैलेष मिश्रा, शशिकांत शुक्ला, मुनीष गुप्ता, विनोद मिश्रा, प्रदीप दीक्षित, असित दुबे, पुरुषोत्तम सिंह, ओमकार व श्यामवीर आदि मौजूद रहे।