{"_id":"86b6f430a643d3843d21b44bc9227632","slug":"voice-to-the-demands-of-elevated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मांगों के लिए बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए बुलंद की आवाज
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने वेतन समय से न मिलने सहित अन्य समस्याओं को लेकर शिशु कल्याण कर्मचारी संघ के साथ सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में सीएमओ को मांगपत्र सौंपा।
गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें वेतन समय से नहीं मिल पा रहा है। जीपीएफ पासबुकों एवं सेवा पुस्तिकाएं अपूर्ण पड़ी हुई हैं। पचास फीसदी डीए मर्जन का भुगतान और अन्य लंबित देय का भुगतान नहीं हो पा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित देयकों का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है।
मृतक आश्रितों की नियुक्ति एवं उनका भुगतान लंबित पड़ा हुआ है। नई पेंशन योजना के तहत जिन कर्मचारियों के प्रान नंबर आवंटित हैं, उनकी कटौती नहीं की जा रही है। कर्मचारियों की अंशदाई पेंशन योजना सहित कई अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
इस मौके पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कटियार, मंत्री मान सिंह प्रजापति, मात्र शिशु कल्याण की मंत्री उर्मिला यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुसुम चौहान के अलावा फिरोज आलम, मनोज कुमार, शिवरतन सिंह, शिशु कल्याण कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी दीक्षित, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक सविता सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।