फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   vivaah samaaroh mein ek dooje ke hue 40 jode

विवाह समारोह में एक दूजे के हुए 40 जोड़े

Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
vivaah samaaroh mein ek dooje ke hue 40 jode
नव दंपतियों को आशीर्वाद देतीं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, एसडीएम देवेश गुप्त, बीडीओ मनोज च? - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। तालग्राम रोड स्थित गोकुल धाम में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 40 जोड़े एक दूजे के हो गए। इन्होंने सात फेरे लेकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजन किया गया। छिबरामऊ विकास खंड के 38, उमर्दा व जलालाबाद ब्लाक के एक-एक जोड़े ने शादी कर गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। आचार्य आमोद कुमार दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न कराए। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रदेश में हजारों गरीब कन्याओं के विवाह हो चुके हैं। यह योजना इनके लिए वरदान साबित हुई है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय, एसडीएम देवेश गुप्त, बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी व एडीओ समाज कल्याण सुनील कुमार मिश्रा ने सभी जोड़ों को बक्सा, दो साड़ी, शॉल, पेंट-शर्ट, पटुका, शृंगारदान, दो गद्दा, दो तकिया, कंबल, तोड़ियां, चार बिछिया, सोने की नथ, दो बेड सीट, पगड़ी, दुल्हन की मौरी, डिनर सेट उपहार में दिए। भूमि संरक्षण अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनीश मिश्रा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मदन सिंह शाक्य उर्फ सोनू, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अरुणा कुमार शाक्य, शिवदेवी चौहान, एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी से पहले हुई गोद भराई की रस्म
बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ रमाकांती, सुपरवाइजर साधना सिंह ने शादी के बंधन में बंधने से पहले लक्ष्मन नगला की शिवानी, हमीरपुर की अर्चना, नौगाईं की सलोनी, कुंवरपुर बनवारी की दीक्षा, खुड़ावा की रूबी शर्मा सहित चालीस महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की। मिशन शक्ति के तहत नौ बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रीता त्रिपाठी, नीरू सिंह चौहान, मालती देवी, रानी, पिंकी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed