फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   visarjan yaatra se laut rahe logon par hamala, 11 ghaayal

विसर्जन यात्रा से लौट रहे लोगों पर हमला, 11 घायल

Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
visarjan yaatra se laut rahe logon par hamala, 11 ghaayal
सीएचसी में घायल का इलाज करते डॉ. सरदमन सिंह। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। श्रीमद्भागवत कथा के बाद विसर्जन यात्रा से ट्रैक्टर ट्राली से लौट रहे खरगपुर के ग्रामीणों पर कटकइया के लोगों ने हमला बोल दिया। ट्राली में बैठे लोग जयश्री राम के नारे लगा रहे थे। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं से अभद्रता व लूटपाट भी की। हमले में दो महिलाओं समेत 11 लोग घायल हुए हैं। नाराज ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

थाना सौरिख के खरगपुर निवासी ब्रजमोहन सिंह ने श्रीमद्भागवत कथा कराई थी। कथा समापन पर वह पूजा सामग्री का विसर्जन करने दो ट्रैक्टर ट्राली से जलेसर गंगा घाट आए थे। एक ट्रैक्टर पर महिलाएं थीं। दूसरे ट्रैक्टर पर पुरुष बैठे थे। इनमें कई ब्राह्मण परिवार भी थे। सभी गंगा घाट पर विसर्जन के बाद रात में लौट रहे थे। बताया गया कि ट्रैक्टर पर साउंड बाक्स से धार्मिक गाने बज रहे थे। बीच-बीच में लोग जयश्री राम के नारे लगा रहे थे। ब्रजमोहन का आरोप है कि गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कटकइया गांव से गुजरते समय जयकारों से नाराज ग्रामीणों (जाति विशेष) ने महिलाओं की ट्रैक्टर ट्राली रोक ली। यह महिलाओं से अभद्रता करने लगे। पीछे से ट्रैक्टर ट्राली से आ रहे लोग महिलाओं से अभद्रता व मारपीट देख बचाने पहुंच गए। तब तक कटकइया के ग्रामीणों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। मारपीट में विमला, अनुष्का, धीरज, राजू, राजन, नीलू, अजय, अभिनव, आशीष, दीपक व नारायण ज्यादा घायल हो गए। श्रद्धालुओं ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

खरगपुर के श्रद्धालुओं ने गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। चंदन ने सोने की जंजीर समेत अन्य महिलाओं ने जेवर लूटने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेज दिया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने और रिपोर्ट लिखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed