फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers reached Kotwali complaining of illegal occupation of land

Kannauj News: जमीन पर अवैध कब्जे शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे ग्रामीण

Sun, 14 Jul 2024 03:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 14 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached Kotwali complaining of illegal occupation of land
छिबरामऊ। पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत लेकर कई किसान महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंचे। लेखपाल पर स्थानांतरण के बाद फर्जी पैमाइश कर विपक्षियों को कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाल से शिकायत की।
विज्ञापन


विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मटैहना निवासी सोमवती पत्नी भारत सिंह ने बताया कि निगोह खास में उनकी पैतृक जमीन है। यहां तैनात लेखपाल नितिन यादव ने रुपए लेकर स्थानांतरण के बाद गलत पैमाइशन पर उनकी जमीन पर लोकपुर उर्फ शंकरपुर के किसान अमर सिंह व लज्जाराम को कब्जा दिला दिया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने किसानों की शिकायत सुनने के बाद कहा कि मामला राजस्व विभाग है। राजस्व विभाग के अफसरों के सहयोग से शिकायत का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं इससे पहले शुक्रवार को लोकपुर शंकरपुर निवासी मदनलाल, राकेश, प्रदीप, मुकेश, राजेश, नारायन श्री आदि ने एसडीएम से मिलकर इसी जमीन को पर लेखपाल की शह पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी, जिस पर एसडीएम ने राजस्व टीम भेजकर काम बंद करा दिया था। साथ ही दोनों पक्षों से अभिलेख मंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed