फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers of the district are the target of cyber thugs.

Kannauj News: साइबर ठगों के निशाने पर जिले के ग्रामीण

Tue, 05 Dec 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 05 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Villagers of the district are the target of cyber thugs.
कन्नौज। डिजिटल लेनदेन का चलन बढ़ने के साथ-साथ साइबर ठगी के मामलों में भी इजाफा हुआ है। इत्रनगरी में साइबर की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इस साल अब तक साइबर ठगी के 57 मामला दर्ज हुए हैं। इसमें खुद कन्नौज के एसपी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का मामला दो-दो बार हो चुका है। शिकार होने वाले लोग अंजान नंबर से आई कॉल, मैसेज, लॉटरी या क्रेडिट कार्ड के झांसे में आकर ठगी के शिकार हो रहे हैं। जिले में साइबर थाना न होने की वजह से कई ऐसे भी पीड़ित हैं जो अपनी फरियाद पुलिस तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। साल 2023 में साइबर ठगी के मामलों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
विज्ञापन


साइबर ठगों के झांसा में आकर अपनी मेहनत की कमाई को गंवाने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिले के अलग-अलग थानों में एक दो नहीं बल्कि 57 साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें कुछ मामलों का खुलासा कर पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये की रिकवरी की है। अलग-अलग खातों के 34 लाख रुपये को फ्रिज भी कराया गया है। यह अलग बात है कि साइबर क्राइम पर नकेल कसने के लिए जिले में कोई भी साइबर थाना नहीं हैं। ऐसे में पीड़ित को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकारियों की चौखट के चक्कर काटने पड़ते हैं। थानों की पुलिस ज्यादातर मामले एसपी के आदेश के बाद ही दर्ज करती है। जब तक पुलिस मामला दर्ज करती है, साइबर ठग पुलिस की पकड़ से दूर निकल जाते हैं। हालांकि पुलिस ने अब साइबर थाना की दिशा में कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन



इस तरह लोग हुए ठगी के शिकार
केस: एक
अतिरिक्त कमाई का लालच देकर ठगे 1.15 लाख रुपये
साइबर ठगों ने सदर कोतवाली क्षेत्र के हौदापुरवा गांव निवासी अभिषेक दयाल को रोजाना 10 से 15 हजार रुपये प्रतिदिन कमाई का लालच देकर 1.15 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। पिछले महीने 29 नवंबर को इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई तो मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस: दो
सोलर प्लांट योजना के नाम पर 25 हजार रुपये की हुई ठगी
ठठिया थाना क्षेत्र के कुरसारा गांव निवासी रामनिवास से साइबर ठगों ने कुसुम सोलर प्लांट योजना के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया था। तीन दिसंबर को इसकी रिपोर्ट दर्ज हुई है।

केस: तीन
एसपी की दो बार फेसबुक पर आईडी बनाकर मांगे रुपये
साइबर ठगों ने कन्नौज एसपी अमित कुमार आनंद तक को नहीं बक्शा। उनके नाम पर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर रुपये मांगने का मामला सामने आया था। तीन महीने में दो बार उनका फर्जी एकाउंट बनाया गया। दोनों बार खुद एसपी ने ही पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की।

केस: चार
पेटीएम के जरिए व्यापारी से हुई थी ठगी
मकरंदनगर स्थित मोबाइल विक्रेता राकेश शर्मा से साइबर ठगों ने पेटीएम के जरिए 25 हजार रुपये ठग लिए थे। हालांकि तीन महीने पहले हुए इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के ठगे गए रुपये वापस दिला दिए थे।


अभी बनेगा अस्थाई थाना, बाद में बनेगा स्थाई
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि सदर कोतवाली के सामने पुराने सीओ आवास में जिले का पहला अस्थाई साइबर थाना खोला जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शासन से निर्देश मिलते ही साइबर थाना शुरू कर दिया जाएगा। थाना में एक इंस्पेक्टर, दो उपनिरीक्षक के अलावा आठ सिपाही तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्थाई थाना शहर के मकरंदनगर में बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित की गई है। शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। अभी साइबर सेल के माध्यम से साइबर ठगी के मामले दर्ज किए जाते हैं।





साइबर ठगी के मामलों पर पुलिस की पूरी नजर है। हर शिकायत की जांच की जा रही है। कुछ मामलों में रिकवरी भी हुई है। 10 लाख 70 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। 34 लाख रुपये फ्रीज करवाए गए हैं। साइबर थाना खोलने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। शासन से आदेश मिलते ही इसको शुरू करा दिया जाएगा। साइबर थाना में पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकेगा। बाद में स्थाई थाना भी शुरू होगा।
अमित कुमार आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed