फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers of Sausrapur stage protest against smart meters.

Kannauj News: स्मार्ट मीटर के विरोध में सौंसरापुर के ग्रामीण का धरना

Wed, 14 Jan 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Sausrapur stage protest against smart meters.
गुगरापुर। सौंसरापुर गांव में मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने मंगलवार को पहुंची विद्युत निगम की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने मीटर लगाने का कार्य बंद करवा दिया और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने ग्रामीणों का समर्थन करते हुए जबरन स्मार्ट मीटर न लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों पर मीटर लगाने के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने और विरोध करने पर कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। विवाद की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, महिला जिलाध्यक्ष कुसुम चौहान आदि समर्थक गांव पहुंचे।
विज्ञापन

किसान यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों की सहमति के बिना जबरन कोई भी स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने की सलाह दी। इस मामले में बिजली निगम के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने गलत रीडिंग से संबंधित फैली अफवाहों के कारण उत्पन्न भ्रम की स्थिति को भी स्वीकार किया और कहा कि इन भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। इस घटना के कारण गांव में तनाव का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
खराब हाईमॉस्ट लाइट की हुई मरम्मत

----इंपैक्ट---

विशुनगढ़। कई महीनों से कस्बे में स्थापित तीन हाईमॉस्ट लाइटें खराब पड़ी थीं। इस कारण स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इन लाइटों की मरम्मत के लिए ग्रामीणों द्वारा बार-बार शिकायतें की गईं पर सुनवाई नहीं हुई। इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से 30 दिसंबर 2025 के अंक में प्रमुखता से उठाने के बाद विधायक अर्चना पांडेय ने संज्ञान लिया। विधायक ने अपनी निधि से रामलीला मैदान में लगी खराब हाईमॉस्ट लाइट की मरम्मत करवा दी है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। विधायक ने अन्य दो खराब लाइटों की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र भी लिखा है, ताकि जल्द ही उन लाइटों का भी नवीनीकरण हो सके और कस्बे में पूरी तरह से प्रकाश व्यवस्था सुचारू हो सके।
-----------
छछोनापुर में सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी

विशुनगढ़। ग्राम छछोनापुर में 10 वर्षों से बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान जल्द होने की उम्मीद है। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर सांसद अखिलेश यादव ने सांसद निधि से 3.70 लाख रुपये की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण का कार्य मंगलवर को शुरू कराया है। सड़क निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।




ग्रामीणों के अनुसार, पिछले लगभग एक दशक से बरसात के मौसम में गांव की सड़क पर पानी भर जाता था। इससे पैदल चलने वालों को, बल्कि वाहनों के आवागमन में भी भारी दिक्कतें आती थीं। जलभराव के कारण कई बार आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस आदि को भी गांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण से अब इस समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed