{"_id":"612e72678ebc3e4940789ea0","slug":"villagers-furious-over-the-occupation-of-the-place-of-worship-kannauj-news-knp6493863182","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा स्थल पर कब्जे से भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा स्थल पर कब्जे से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम को ज्ञापन देते वहसुइया गांव के लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। देवी पूजा स्थल पर कब्जे का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इन्होंने स्थल को पूजा करने के लिए सुरक्षित रखने की मांग की। कब्जे को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
ठठिया थाना क्षेत्र के गांव वहसुइया में 100 वर्ष से पुराना देवी स्थल है। यहां ग्रामीण वर्षों से पूजा कर रहे हैं। देवी स्थल पर सुगमता से बैठने के लिए ग्रामीणों ने योजना बनाई। गांव के लोगों के सहयोग से चबूतरा बनाने के लिए तैयारी की गई। आरोप है कि इससे पहले अंशू कुमार, सत्यवती देवस्थल पर कब्जा करने के इरादे से नींव खोदने लगे। गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत की भूमि पर देव स्थल होने की बात कही, तब भी नहीं माने।
गांव के नरेंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, शिवाकांत, देवेंद्र शुक्ला समेत कई अन्य लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिलाधिकारी के न मिलने पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने निर्माण रोकने की मांग की। कहा कि लोगों ने नींव की खुदाई के दौरान कई मूर्तियों को हटा दिया है। कुछ गायब कर दी हैं। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने देवी स्थल को सुरक्षित करने के निर्देश ठठिया थाना पुलिस को दिए हैं।