{"_id":"6127ea438ebc3e79fc75d92b","slug":"villagers-demonstrated-at-the-collectorate-kannauj-news-knp64842890","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फर्जी केसीसी कराकर लाखों रुपये निकालने की डीएम से शिकायत करने आए ग्रामीण।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। आर्यावर्त बैंक की फगुहा शाखा के पूर्व प्रबंधक ने फर्जी केसीसी से कई ग्रामीणों के रुपये हड़प लिए। तिर्वा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस युवक को जेल भेज चुकी है। अब नये बैंक प्रबंधक की ओर से ग्रामीणों को वसूली के नोटिस जारी किए गए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की।
लोहगापुर निवासी मूलचंद्र, शकुंतला व राम खिलावन ने ज्ञापन में कहा है कि आर्यावर्त बैंक के शाखा प्रबंधक ने कुछ महीने पहले गांव में शिविर लगाया था। दुकान के लिए 10 हजार रुपये ऋण देने की बात कहकर उन लोगों से अंगूठा लगवाने के साथ ही मोबाइल से फोटो खींची थी। कहा था कि इसके बाद 10 हजार रुपये का ऋण मंजूर हो जाएगा।
ज्ञापन में आरोप लगाया है कि शाखा प्रबंधक के साथ दो लोग और थे। इन लोगों ने सांठगांठ कर केसीसी तैयार करा लिया। इसके बाद खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बाद में तिर्वा कोतवाली में प्रबंधक ने उनके व गांव के कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। यह भी पता नहीं चला। आठ माह पहले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब पता चला की फर्जी केसीसी बनवाकर लाखों रुपये निकालने के मामले में जेल भेजा गया है। इसके बाद नोटिस आया तो पता चला कि सभी के खाते खोल कर तीन- तीन लाख से अधिक की धनराशि निकाली गई है। इस मामले की जांच करा कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।