फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers beat up policemen in plain clothes who came from Kanpur

Kannauj News: कानपुर से सादे कपड़ों में आए पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा

Tue, 26 May 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Villagers beat up policemen in plain clothes who came from Kanpur
गुरसहायगंज (कन्नौज)। कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाने की पुलिस जब एक बाइक चोर को लेकर सादा कपड़ों में मंगलवार को गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने घेर लिया और दरोगा समेत तीन सिपाहियों को बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में चारों घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराकर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तीन लोगाें को हिरासत में लिया है और गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कानपुर कमिश्नरेट के थाना पनकी के चौकी प्रभारी दिवाकर पांडेय, हेड कांस्टेबल मोहम्मद इमरान, कांस्टेबल अवधेश व हरिओम के साथ सादा कपड़ों में गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की नौरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बढ़ौरा में एक बाइक चोर को लेकर दबिश देने गए। उन्होंने चोर की निशानदेही पर एक घर में दबिश दी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेर लिया और दरोगा समेत तीनों सिपाहियों की धुनाई कर दी। एक कांस्टेबल ने डायल 112 व कानपुर कमिश्नरेट के एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह को फोन कर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर गुरसहायगंज के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घायल पुलिस कर्मियों व बाइक चोर को लेकर कोतवाली आए। उन्होंने दरोगा व तीनों सिपाहियों का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद कानपुर से आए ज्वाइंट सीपी मनोज कुमार सिंह के साथ गांव में दबिश देकर तीन लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि चोर से बाइक बरामद हुई थी, उसने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि यह बाइक उसने बढ़ौरा गांव से खरीदी है। इसी की तस्दीक करने के लिए पुलिस गांव आई थी। मगर ग्रामीणों ने सभी को मारपीट कर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि दरोगा दिवाकर पांडेय की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि कानपुर से पनकी थाने की पुलिस बाइक चोरी की घटना की तस्दीक के लिए बढ़ौरा गांव सादा कपड़ों में आई थी। कुछ अराजकतत्वों ने घेरकर पुलिस टीम के साथ मारपीट की है। हमले में दरोगा व तीन सिपाही घायल हुए हैं। गुरसहायगंज कोतवाल व सीओ सिटी को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed