फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   village,teacher,home,co,cash

शिक्षक के घर पांच लाख की चोरी

Fri, 28 Oct 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
village,teacher,home,co,cash
छिबरामऊ। भाई दूज पर गांव गए शिक्षक के घर में छत का जाल काटकर चोर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने बक्सों में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी और जेवरात समेत पांच लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित शिक्षक ने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी हरीदास सौरिख विकास खंड के उड़ेलापुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं। पत्नी माधुरी ग्राम शरीफाबाद सौरिख में रोजगार सेवक हैं। दीपावली पर मकान में ताला डालकर परिवार के साथ गांव मदारी नगला सौरिख चले गए।
विज्ञापन

इस दौरान चोरों ने बक्सों में रखी ढाई लाख रुपये की नकदी, दो सोने की जंजीर, दो पेंडर, आठ सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, एक दो जोड़ी पायलें आदि चोरी कर दिया। शिक्षक जब घर पहुंचे तो ऊपरी मंजिल में स्थित कमरों के ताले टूटे तथा सामान बिखरा पड़ा देख चोरी की जानकारी हुई। शिक्षक की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदात की जांच कराई जा रही है। उधर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजेश दिवाकर ने कहा कि शिक्षक के घर पर हुई चोरी की घटना की जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कपड़े सुखाने वाली रस्सी काटकर घुसे चोर
शिक्षक हरीदास ने बताया कि छत पर कपड़े सुखाने के लिए रस्सी बंधी हुई थी। इस रस्सी के अलावा पड़ोसी की छत पर बंधी रस्सी को काटकर चोर जाल के रास्ते से घर के अंदर घुसे थे। चोरों ने पड़ोसी के जीने का दरवाजा भी ऊपर से बंद कर दिया था।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed