फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Village guards are the eyes and ears of the police.

Kannauj News: ग्राम प्रहरी पुलिस के आंख और कान

Tue, 13 Oct 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Village guards are the eyes and ears of the police.
कन्नौज। ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में किया गया। इसमें जिले के सभी थाना क्षेत्रों से आए ग्राम प्रहरियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान किट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश राजपूत ने ग्राम प्रहरियों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्राम प्रहरियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की और कहा कि पुलिस और जनता के बीच सेतु के रूप में ग्राम प्रहरी महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। अपराधों की रोकथाम और सूचना तंत्र को मजबूत करने में उनका सहयोग सराहनीय है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस के आंख और कान हैं। गांव में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी समय से पुलिस तक पहुंचाने से कई अपराधों को रोका जा सकता है। डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शासन उनके कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। सम्मान पाकर ग्राम प्रहरियों के चेहरे पर खुशी दिखी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों के योगदान को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल को बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed