फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   village,former,accidant,road,bike

सड़क हादसे में बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 18 Dec 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
village,former,accidant,road,bike
जसोदा। जीटी रोड पर ओवरटेक के प्रयास में बाइक सवार किसान ट्रक में फंस गया। बाइक मौके पर छूट गई जबकि किसान करीब चार सौ मीटर तक घिसटता रहा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली की नौरंगपुर चौकी के गांव खजुआ निवासी 42 वर्षीय संजीव कुमार उर्फ बबलू शनिवार को बाइक से कन्नौज गए थे। शाम करीब छह बजे वह घर आ रहे थे। इस दौरान जीटी रोड पर जसोदा चौकी के पास वह ओवरटेक कर रहे थे। तभी उनकी जैकेट क्रास कर रहे ट्रक के लोहे के निकले एंगल में फंस गई। मौके पर बाइक छूट गई और हेलमेट भी सिर से निकल गया। तेज रफ्तार ट्रक में फंसकर वह करीब चार सौ मीटर तक जीटी रोड पर घिसटते रहे। इससे शरीर क्षतविक्षत हो गया और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक महेश बाबू ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बड़े बेटे अंकित ने बताया कि वह तीन भाई है। बीती सात नवंबर को वायरल बुखार की चपेट में आकर मां दीप्ति की मौत हो गई थी। माता-पिता की मौत से परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed