फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vikas won bronze medal in the Free International Trial Competition

Kannauj News: फ्री इंटरनेशनल ट्रायल प्रतियोगिता में विकास ने जीता कांस्य पदक

Tue, 09 Dec 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Vikas won bronze medal in the Free International Trial Competition
छिबरामऊ। हरियाणा के जिला रोहतक स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित फ्री इंटरनेशनल ट्रायल प्रतियोगिता में यूपी पुलिस से जुड़े एथलीट विकास सिंह राजावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


थाना तालग्राम के ग्राम बरई नेकपुर निवासी विकास सिंह पुत्र रामपाल सिंह यूपी पुलिस में उप निरीक्षक हैं। उन्होंने साईं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली में प्रशिक्षण लिया। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन

कोच बलराम सिंह यादव ने बताया कि विकास लगातार मेहनत, अनुशासन और समर्पण की वजह से आगे बढ़ रहे हैं। वह अब तक 14 राज्यों में खेल चुके हैं तथा तीन देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विकास ने बताया कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करना है। उन्हें तालग्राम थानाध्यक्ष ध्यानेंद्र प्रताप सिंह तथा विशुनगढ़ थाने में भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed