{"_id":"688e57043a5effa2970874a2","slug":"video-of-daughter-father-and-brother-being-beaten-up-in-a-guest-house-goes-viral-kannauj-news-c-214-1-knj1006-135204-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गेस्ट हाउस में बेटी, पिता व भाई की पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गेस्ट हाउस में बेटी, पिता व भाई की पिटाई का वीडियो वायरल
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के एक निजी गेस्ट हाउस में विवाहिता बेटी के साथ पिता, उसके भाई की महिलाओं समेत 20 से 25 लोगों ने पिटाई कर दी। शिकायत लेकर शनिवार को पीड़ित कोतवाली पहुंचे। वहां घायल भाई-बहन को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
जनपद इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी शिवानी ने बताया कि उसकी शादी फरवरी में शहजहांपुर गांव निवासी प्रशांत के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। रक्षाबंधन पर्व पर पिता महेश चंद्र व भाई सौरभ बुलाने आए थे। मायके जाने से पहले मायके पक्ष से दिए गए जेवर मांगे। इस पर लोगों ने उसे नकली जेवर पहना कर विदा कर दिया।
सौरिख तिराहे पर पहुंचने पर इसकी जानकारी पिता व भाई को दी। इस पर भाई ने फोन कर पति प्रशांत को इसकी जानकारी दी। पति ने कुछ देर में आने की बात कहते हुए उसे सौरिख रोड पर ही एक निजी गेस्ट हाउस में रुकवा दिया। कुछ देर बाद ससुराल पक्ष से महिलाओं समेत 20-25 लोगों ने आकर उसके अलावा पिता व भाई की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि वीडियो को लेकर कोई जानकारी नहीं है। महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। घायल भाई बहन को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच के बाद आगे के की कार्रवाई की जाएगी।