{"_id":"69adbf3f88bd1083e50671a2","slug":"video-of-a-young-man-brandishing-a-gun-goes-viral-on-social-media-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145707-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सोशल मीडिया पर बंदूक लहराते युवक का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सोशल मीडिया पर बंदूक लहराते युवक का वीडियो वायरल
विज्ञापन
छिबरामऊ। सोशल मीडिया पर रविवार को युवक का बंदूक लहराते वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी होने पर पुलिस ने युवक की पहचान के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर युवक ने डबल बैरेल बंदूक लहराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक रात के अंधेरे में फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। साथ वीडियो के साथ अपनी फिक्र करो लाला, हम तो हर जगह मशहूर भी और बदनाम भी का डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। वीडियो नगर के अस्पताल रोड चौराहे के आसपास का बताया जा रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि वीडियो किसका है, कितना पुराना है और किसके द्वारा अपलोड किया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। जांच के बाद मामला सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।