Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Vibrant return to the market on Diwali, faced with traffic jam

Kannauj News: दीपावली पर बाजार में लौटी रौनक, जाम से जूझे

Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Vibrant return to the market on Diwali, faced with traffic jam
छिबरामऊ। दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़ से मुख्य मार्ग पर दिन भर जाम की स्थिति रही। प्रशासन ने सुरक्षा व ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए पुलिस कर्मी की तैनात किए। इसके बावजूद जाम से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर के विशुनगढ़ तिराहा, सब्जी मंडी, कोलियान तिराहा, पीपल वाली गली, हीरालाल कालेज चौराहा, डाकघर तिराहा, सौरिख बस अड्डा, रोडवेज बस स्टॉप, अस्पताल रोड चौराहा, सौरिख तिराहा व तालग्राम तिराहे पर दिन भर जाम के हालात बने रहे। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस व ट्रेफिक कर्मी ई-रिक्शा व चार पहिया वाहनों को संपर्क मार्गों पर डायवर्ट करते रहे। भीड़ के साथ साथ फुटपाथ पर खील-खिलौनों, मिट्टी के दीपक आदि की दुकानों के कारण मुख्य मार्ग सिमटकर छोटा रह गया। फुटपाथ पर सजी इन दुकानों पर दिन भर लोगों की भारी भीड़ रही। बहरहाल दीपावली पर बाजार में रौनक लौटने से दुकानदारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन






मिट्टी के गणेश लक्ष्मी की मूर्ति रही पहली पसंद

दीपावली पर पूजन के लोगों की पहली पसंद मिट्टी के गणेश लक्ष्मी रहे। सस्ती होने के बाद प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों की लोगों ने न के बराबर खरीदारी है। दीपावली पर गणेश लक्ष्मी के अलावा भगवान कुबेर, गणेश के वाहन मूशक, पंचमुखी हनुमान, खाटू श्याम, राधा श्याम व राम दरबार की खासी मांग रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटाखे वाली झालर, वाटर सेंसर दीपक की खरीद



घरों को सजाने के लिए वंदनवार, लटकन खरीदी गई तो बाजार भी ग्राहकों की भीड़ से झिलमिलाता रहा। वॉटर सेंसर दीपकों ने लोगों को खूब लुभाया। ब्लूटूथ वाली झालरों व बल्व, पटाखे की आवाज वाली झालरों की जमकर खरीदारी हुई।






कैरदा रोड पर सजा आतिशबाजी बाजार



छिबरामऊ। पिछले कई सालों से कैरदा रोड पर आतिशबाजी का बाजार लगा था। तहसील के पीछे रिहायशी बस्ती हो जाने के कारण इस बार प्रशासन ने आतिशबाजी बाजार का स्थान परिवर्तन कर सौरिख रोड पर ककराई तालाब के पास निर्धारित किया था। इस लगने वाले बाजार को देखते हुए नगर पालिका ने ककराई तालाब पर साफसफाई करा दी थी। प्रशासन के आदेश को दरकिनार करते हुए आतिशबाजी विक्रेताओं ने तहसील के पीछे ही कैरदा रोड पर आतिशबाजी की दुकानें सजा ली। बाजार सजने के साथ ही यहां ग्राहकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। इस संबंध में एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि पहले आतिशबाजी बाजार के लिए ककराई तालाब को चिह्नित किया गया था। बाद में सभी विभागों की रिपोर्ट आने के बाद कैरदा रोड पर ही आतिशबाजी बाजार लगाने की अनुमति दे दी गई है। छिबरामऊ में 53, गुरसहायगंज में 42, सौरिख में 37, तालग्राम में 21, विशुनगढ़ में 25, सिकंदरपुर में 19, खड़िनी में 26, कसावा में 9 आतिशबाजी बिक्री के लाइसेंस जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed