{"_id":"6941a47b041c11d68f0e0b96","slug":"vhp-suspects-there-are-bangladeshis-in-the-district-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141759-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विहिप को जिले में बांग्लादेशी होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विहिप को जिले में बांग्लादेशी होने का शक
विज्ञापन
कन्नौज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेताओं को घुमंतू प्रजाति की कुछ महिलाओं और बच्चों के बांग्लादेशी होने का संदेह हुआ। विहिप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इन लोगों का पीछा कर बोर्डिंग ग्राउंड तक पहुंचाया और उनसे पूछताछ की। हालांकि, यह लोग अपना नाम और सही पता नहीं बता पाए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा चौकी के पास विहिप नेता पंकज मिश्रा ने कुछ बाहरी महिलाओं और बच्चों को भीख मांगते देखा। उन्होंने जब फुटपाथ पर बैठी महिलाओं से पूछताछ की, तो वह अपना नाम और पता बताने से बचते हुए निकल गईं। इसके बाद उन्होंने संगठन के पदाधिकारी मिलन शुक्ला और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में हिंदूवादी नेता शहर के बोर्डिंग ग्राउंड पहुंच गए, जहां महिलाएं और एक युवक कई बच्चों के साथ ठहरे हुए थे।
विहिप कार्यकर्ताओं ने उनसे दोबारा पूछताछ की, तो उन लोगों ने कभी खुद को मध्य प्रदेश का, तो कभी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, संतकबीर नगर या भदोही का निवासी बताने लगे। विहिप नेता बोर्डिंग ग्राउंड पर पुलिस का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। विहिप नेता ने बताया कि शहर में कई महिलाएं और बच्चे बाहर से आकर बस गए हैं। वह दिन भर भगवान की फोटो थाली में रखकर घूमते और भीख मांगते हैं। उनकी शक्ल और भाषा भी अलग है, जिससे उनके बांग्लादेशी होने की आशंका है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शेखपुरा मोहल्ले में दिल्ली पुलिस की बांग्लादेशी सेल ने छापेमारी की थी। इस कार्रवाई में 12 बांग्लादेशी पकड़े गए थे। स्थानीय लोगों ने वर्षों से खाली प्लाट में डेरा जमाए इन बांग्लादेशी परिवारों की शिकायत कई बार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में बांग्लादेशियों की मौजूदगी की बात सामने आने लगी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया एलआईयू के माध्यम से जांच कराई जाएगी।