फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   VHP angry with love jihad, conversion and vandalism in temples

लव जेहाद, धर्मांतरण व मंदिरों मे तोड़फोड़ से विहिप नाराज

Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
VHP angry with love jihad, conversion and vandalism in temples
तिर्वा। लव जेहाद, धर्मांतरण और मंदिरों में हो रही तोड़फोड़ के मामलों को गंभीरता से लेते हुए विहिप ने रविवार को बैठक की। प्रशासन पर नाराजगी हुए ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर में विहिप की बैठक हुई। जिले में लव जेहाद, धर्मांतरण और मंदिरों में हो रही तोड़फोड़ पर अंकुश लगाने में पुलिस की सक्रिय भूमिका न रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। इसके अलावा संगठन विस्तार किया गया, जिसमें तिर्वा का नगर अध्यक्ष बलजीत सिंह, तालग्राम का अध्यक्ष मनोज सिंह बघेल, छिबरामऊ का अध्यक्ष संजय भदौरिया को मनोनीत किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए कि सभी सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करवाने का कार्य करें।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि प्रांत प्रचार प्रमुख ओमेंद्र, विभाग मंत्री योगेश कटियार, जिलाध्यक्ष विक्रम त्रिपाठी, जिला संगठन मंत्री ओमजी, जिला कार्यकारिणी के नरेंद्र कुमार, नवीन, उमेश, अनिल, रवि, सचिन, प्रखंडों से पंकज, सौरभ, सोहन, पारस, शिब्बू, शैलेंद्र, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed