{"_id":"cc9edf489837adf5ac89f5da659fcbc7","slug":"vehicle-collision-killed-the-young-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Thu, 12 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के ठठिया रोड चौराहे पर गुरुवार दोपहर सड़क क्रास कर रहे एक युवक को बाइक सवार चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुखा गांव निवासी गोविंद कठेरिया (20) पुत्र रावेंद्र अपने फुफेरे भाई संजीव पुत्र रामलखन निवासी पिपरौली थाना ठठिया के साथ बाइक से अपने फूफा के गांव पिपरौली जा रहा था। कस्बे के ठठिया रोड चौराहे पर उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी। निकट स्थित एक जूते की दुकान पर जाकर जूता खरीदने लगे।
खरीददारी कर वापस सड़क क्रास कर अपनी बाइक की ओर आ रहे थे। उसी दौरान ठठिया की ओर से आ रहे एक अज्ञात बाइक चालक ने गोविंद को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। एंबुलेंस से गोविंद को मेडिकल कालेज लाया गया। यहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मेडिकल कालेज पहुंची। शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की मौत
कन्नौज। एक सप्ताह पहले जीटी रोड अंधामोड़ पर बाइक की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान लखनऊ में मौत हो गई। मामले में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शहर के मोहल्ला सरायमीरा निवासी नाथूराम का तीस वर्षीय पुत्र हरीशंकर छह मार्च को जीटी रोड किनारे अंधा मोड़ पर जा रहा था। तभी एक बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा।
दुर्घटना के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर में भी इलाज होने के बावजूद कोई लाभ नहीं मिल सका। इस पर उसे लखनऊ ले जाया गया। उपचार के दौरान बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया।