{"_id":"64ecf41e974119e66a0cda74","slug":"vegetable-seller-died-in-road-accident-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2242-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सब्जी विक्रेता की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सब्जी विक्रेता की सड़क हादसे में मौत
Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
विशुनगढ़। साइकिल सवार सब्जी विक्रेता को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में विक्रेता की मौत हो गई। वह सब्जी बेचकर घर लौट रहा था। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मलिकपुर निवासी हशमुद्दीन (38) पुत्र साबिर हुसैन सब्जी बेचने का कार्य करता था। रविवार की देर रात वह साइकिल से खड़िनी कस्बे से सब्जी बेचकर अपने गांव लौट रह था। जैसे ही वह सरैया व कुशलपुर गांव के बीच नबीगंज रोड पर पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सब्जी विक्रेता के भाई कुतबुद्दीन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल सब्जी विक्रेता को सौ शैया अस्पताल लेकर गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि विक्रेता के परिवार में पत्नी शहनाज बेगम के अलावा दो बेटे तौफीक व इमरान और एक बेटी नरगिस है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।