फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Varanasi XI reached the finals after defeating Farrukhabad team.

Kannauj News: फर्रुखाबाद की टीम को हराकर वाराणसी एकादश फाइनल में पहुंचा

Mon, 02 Feb 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Varanasi XI reached the finals after defeating Farrukhabad team.
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे ओमप्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। वाराणसी एकादश और फर्रुखाबाद की टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

वाराणसी एकादश के कप्तान बृजेश सोनकर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी फर्रुखाबाद की टीम ने 27.4 ओवर में 128 रनों पर सिमट गई। इसमें अदवित्य दुबे 28, अंकित सिंह ने 29, पवन सिंह ने 24, सोनू ठाकुर ने 16 रन बनाए। बृजेश सोनकर ने पांच विकेट, विकल्प ने एक, शहीद ने एक, रौनक सिंह ने एक, संगम ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी एकादश के दोनों ही सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़-तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के रन बना लिए। इसमें सत्यम ने 34 गेंदों में 56 रन नाबाद और रौनक सिंह ने 29 गेंदों में 62 रन नाबाद की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच पांच विकेट लेने वाले फर्रुखाबाद टीम के गेंदबाज बृजेश सोनकर को मिला। अंपायरिंग रितेश शर्मा व सुनील शुक्ला ने बखूबी निभाई। वहीं, स्कोरिंग आकाश मिश्रा ने की। इस दौरान कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, सजल सिंह, पारस दुबे, बालाजी, मोहित मौर्या, हिमांशु शुक्ला, आकाश वर्मा, अजय यादव सहित कई दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन



कन्नौज क्रिकेटर्स और लखनऊ में भिड़ंत वाराणसी
सोमवार को दूसरा सेमीफाइनल कन्नौज क्रिकेटर्स और संजय इलेवन लखनऊ के बीच मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 10 बजे से शुरू होगा। किक्रेट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवन त्रिवेदी ने बताया कि टूर्नामेंट देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed