फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   UP is the growth engine of development in the country: Rajni Tiwari

देश में विकास का ग्रोथ इंजन यूपी : रजनी तिवारी

Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
UP is the growth engine of development in the country: Rajni Tiwari
कन्नौज। उत्तर प्रदेश को अलग पहचान दिलाने का कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। देश में विकास का ग्रोथ इंजन उत्तर प्रदेश है। पचास खराब की इकाॅनामी बनाने की सबसे बड़ी भूमिका मुख्यमंत्री की है।
विज्ञापन

यह बात मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में शुक्रवार को कही। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, छिबरामऊ अर्चना पांडेय, डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी विनोद कुमार के साथ विभागों की योजनाओं के स्टॉलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा उद्यमी विकास योजना का आज मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार बनाने का अवसर प्रदान किया। बहन-बेटियों को भयमुक्त वातावरण दिलाने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि युवा उद्यमी विकास योजना के तहत युवाओं को लाभान्वित कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। 75 युवाओं का ऋण स्वीकृत कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का कार्य किया गया है। 21 से 40 वर्ष के युवा अधिक से अधिक आवेदन करें, हम उन्हें पांच लाख तक का ऋण मुक्त ब्याज दिलाने का कार्य करेंगे। इस दौरान सीडीओ राम कृपाल चौधरी, एडीएम आशीष सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी हेमंत सेठ, डीडीओ एनडी द्विवेदी, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, बीएसए संदीप कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed